फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway News: मुंबई में भारी बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, लखनऊ आने वाली कई ट्रेनें निरस्त

Fri, 07 Aug 2020 06:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भारतीय रेल: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रैक पर पानी भरने से लखनऊ आने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, कुछ को मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को लोकमान्य से गोरखपुर आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस रवाना ही नहीं हुई, जिससे ट्रेन गुरुवार को लखनऊ में निरस्त रही। 
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली कुशीनगर निरस्त रहेगी। गुरुवार को पुष्पक भी कैंसिल रही। वहीं, बिहार में बाढ़ के कारण बुधवार को नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली संपर्कक्रांति बदले मार्ग मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी के रास्ते चली। गुरुवार को दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली संपर्कक्रांति को भी इसी रास्ते से भेजा गया।

ऐसे ही अहमदाबाद से दरभंगा साबरमती स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी के रास्ते दरभंगा जाएगी। शनिवार को वापसी में साबरमती स्पेशल ट्रेन को इसी रास्ते से रवाना किया जाएगा। शुक्रवार को जयनगर से अमृतसर जाने वाली सरयू यमुना स्पेशल ट्रेन को समस्तीपुर से रवाना किया जाएगा। यह जयनगर से समस्तीपुर के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मरुधर, राप्तीसागर, दून चलाने की तैयारी

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
मरुधर, राप्तीसागर और दून एक्सप्रेस जल्द ही पटरी पर उतर सकती हैं। कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे प्रशासन ने लॉकडाउन में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया। बीते एक जून से रेलवे ने देशभर में 200 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद लखनऊ से गोमती एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस और लखनऊ मेल को चलाया जाने लगा।
 
ट्रेनों की संख्या कम होने से यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की फीजिबिलिटी और ट्रैफिक को लेकर रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह तीन ट्रेनें जल्दी पटरी पर लौट आएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें