गजल के शुरुआती पहलुओं का प्रशिक्षण दिया
लखनऊ। हजरतगंज की ला प्लास कॉलोनी में शुक्रवार को गजल गायक चंदन दास की ओर से कार्यशाला हुई। तुम बिन कहीं करार न आए तो...,रह हर एक को दिलबर ना बना...,न जी भर के देखा न कुछ बात की..., दुआ करो कि ये पौदा सदा हरा ही लगे जैसे गजलों की प्रस्तुतियां दीं। मिथिलेश लखनवी ने गजल के शुरुआती पहलुओं का प्रशिक्षण दिया। चंदन दास ने बताया कि 25 जुलाई को समापन पर कैसरबाग स्थित कला मंडपम में प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी।