डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान।
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण (एचएआई) की रोकथाम पर नर्सिंग अधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। माइक्रोबायोलॉजी विभाग और इंफेक्शन प्रीवेंशन एंड कंट्रोल कमेटी ने एसजीपीजीआई के नेशनल मेडिकल कॉलेज नेटवर्क के सहयोग से यह प्रशिक्षण कराया।
संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने कहा कि मरीजों को संक्रमण से बचाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका सबसे अहम है। विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योत्सना अग्रवाल ने वेंटिलेटर एसोसिएटेड निमोनिया, सीएलएबीएसआई और सीएयूटीआई जैसे संक्रमणों की रोकथाम पर जानकारी दी। एसजीपीजीआई के प्रो. अफजल अजीम और प्रो. तन्मय घटक ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिए।