फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा कार्यों में प्रशिक्षण बेहद अहम : एडीएम

विज्ञापन
एडीएम को सम्मानित करते अमरनाथ मिश्र।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मून हॉल में चल रहे नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षण सत्र में सोमवार को एडीएम पूर्वी महेंद्र पाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और वार्डन क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम (तृतीय बैच) का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक ही आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्य, कानून-व्यवस्था बनाए रखने समेत प्रशासन को सहयोग प्रदान करने में प्रभावी भूमिका निभा पाता है। चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने महेंद्र पाल सिंह को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि प्रशिक्षण से न केवल व्यावहारिक ज्ञान एवं तकनीकी कौशल का विकास होता है, बल्कि आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने, समन्वय स्थापित करने और संसाधनों के समुचित इस्तेमाल की क्षमता भी विकसित होती है। इस मौके पर डिवीजनल वार्डन मोहम्मद नफीस, रामगोपाल, दिनेश माथुर, गुफरान, ऐश्वर्य, अनिल, अरविंद मिश्रा, उपनियंत्रक रवींद्र कुमार, सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, ममता रानी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें