फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी का ट्रेनी विमान एमपी में दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

Sun, 19 Mar 2023 12:54 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)

सार

शनिवार को दोनों पायलट सामान्य प्रशिक्षण उड़ान पर थे। उनका विमान अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनपुर के जंगल व पहाड़ियों के पास पहुंचा था कि अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
कैप्टन मोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी का एक ट्रेनी विमान डायमंड-40 शनिवार अपराह्न मध्य प्रदेश के बालाघाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में संस्थान के एक पायलट व एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई।

विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी का ट्रेनी विमान डायमंड-40 करीब एक सप्ताह पूर्व महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित संस्थान की दूसरी शाखा विरसी एयरपोर्ट गया था। विमान लेकर संस्थान के पायलट कैप्टन मोहित ठाकुर (निवासी चंबा हिमांचल प्रदेश) और प्रशिक्षु पायलट वी माहेश्वरी (निवासी कच्छ गुजरात) गए थे। शनिवार को दोनों सामान्य प्रशिक्षण उड़ान पर थे। उनका विमान अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनपुर के जंगल व पहाड़ियों के पास पहुंचा था कि अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन

विमान दुर्घटना में पायलट व ट्रेनी पायलट दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। संस्थान के मीडिया प्रभारी आरके द्विवेदी ने दुर्घटना की पुष्टि की है। द्विवेदी ने बताया कि संस्थान का एक जांच दल रविवार को बालाघाट जाएगा। जांच दल में शामिल एक्सपर्ट दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें