फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 जनवरी को दक्षिण भारत दर्शन के लिए चलेगी ट्रेन, जानें- कितने में खरीद सकते हैं टूर पैकेज

Mon, 28 Dec 2020 10:08 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की दक्षिण भारत दर्शन यात्रा की शुरुआत 28 जनवरी से होगी। इच्छुक लोग बुकिंग करा सकते हैं। वापसी छह फरवरी को होगी। टूर पैकेज का प्रति व्यक्ति स्लीपर का किराया 9450 रुपये होगा। इसमें रहना, खाना, घूमना शामिल है।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता के मुताबिक दक्षिण भारत के रामेश्वरम, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, मदुरई का भ्रमण होगा। इसमें शाकाहारी भोजन (नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन), पानी, ठहरने का इंतजाम, टूर गाइड, सुरक्षा किट, स्थानीय भ्रमण को गैर वातानुकूलित बस यात्रा, ट्रेन में सिक्योरिटी गार्ड की सुविधा पैकेज में शामिल है।
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग के अलावा कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय में आकर बुकिंग कराई जा सकती है।

कानपुर में आईआरसीटीसी की बुकिंग के हेल्पलाइन नंबर 8287930930/ 8287930932/ 8287930934 से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें