टूंडला में एप्रोन सीसी का निर्माण कार्य के चलते पांच सितंबर से 19 अक्तूबर तक निरस्त की गई गोरखधाम, संपर्क क्रांति, हम सफर एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनों का संचालन 12 सितंबर से पुन: शुरू हो गया।
उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता नीरज शर्मा के मुताबिक दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति (12565), गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस (12555), आजमगढ़-नई दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस (12225), पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस (12875), गोरखपुर-आनंद विहार हम सफर एक्सप्रेस (12595), गोरखपुर-आनंद विहार हम सफर एक्सप्रेस (12571) एवं मऊ-आंनद विहार एक्सप्रेस (15025) का संचालन 12 सितंबर से कर दिया गया।