फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शताब्दी सात घंटे, तेजस चार घंटे देरी से पहुंची लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जनसाधारण एक्सप्रेस के डिरेलमेंट से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया
पुष्पक एक्सप्रेस, गोमती, वंदे भारत सहित कई ट्रेनें देरी की शिकार
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कानपुर में गत दिवस जनसाधारण एक्सप्रेस के डिरेलमेंट से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया, जिससे शनिवार को रूट से आने वाली ट्रेनें देरी की शिकार हुईं। दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सात घंटे, तेजस एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची। वहीं लखनऊ से रवाना होने वाली शताब्दी पांच घंटे की देरी से संचालित हुई। इस दौरान यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इसी क्रम में गोमती एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, तेजस एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

दरअसल, गत दिवस जनसाधारण एक्सप्रेस के कई पहिए पटरी से उतर गए थे। इससे रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ था। चूंकि दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनें इसी रूट से आती हैं। ऐसे में ट्रेनें देरी की शिकार हुईं। नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली वीआईपी ट्रेन 12004 शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार को सुबह छह बजे रवाना होती है। ट्रेन सात घंटे की देरी से लखनऊ जंक्शन पहुंची। इस पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। ट्रेन छह घंटे से अधिक समय में लखनऊ पहुंचती है, जबकि शनिवार को यात्रियों को ट्रेन में 14 से 15 घंटे बिताने पड़े। इस दौरान बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग खासे परेशान हुए। इस ट्रेन की देरी के चलते लखनऊ जंक्शन से दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग रवाना होने वाली 12003 शताब्दी एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से संचालित हुई। इससे जंक्शन पर यात्री ट्रेन के इंतजार में परेशान नजर आए। गाड़ी संख्या 22425 अयोध्या कैंट आनंदविहार वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को 1ः50 घंटे लेट रही। नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली देश की पहली कारपोरेट ट्रेन 82502 तेजस एक्सप्रेस शनिवार को 3ः30 घंटे लेट रही। वहीं लखनऊ जंक्शन से रवाना होने वाली 82501 तेजस एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी की शिकार हुई। मुंबई से लखनऊ जंक्शन आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे लेट रही। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली 12419 गोमती एक्सप्रेस पौने पांच घंटे लेट रही। वहीं नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12430 गोमती एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। इतना ही नहीं थावे-साबरमती एक्सप्रेस हरौनी जंक्शन पर ही चार घंटे से अधिक खड़ी रही। गंगा-सतलुज के डेढ़ घंटा, कानपुर-लखनऊ मेमू के दो घंटा देरी से चलने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें