फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत, 9 जनवरी से इस रूट पर चलने लगेंगी ट्रेन

Thu, 27 Dec 2018 09:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ और सीतापुर के बीच रोजाना सफर करने वाले 20 हजार यात्रियों के लिए खुशखबरी यह कि नये साल की नौ जनवरी से ट्रेन चलेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संचालन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सीतापुर में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे।

विज्ञापन


इस सिलसिले में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर ने लखनऊ मंडल के आला अफसरों को समारोह आयोजित करने के आदेश दिए हैं। रेलवे के मुताबिक मई 2016 को अंतिम बार छोटी लाइन पर ऐशबाग से सीतापुर के लिए ट्रेन रवान हुई थी जिसके बाद से संचालन बंद हो गया था। 

अमान परिवर्तन कार्य के बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने डालीगंज से सीतापुर तक जाया लिया था, जिसके बाद सबसे पहले ऐशबाग से डालीगंज तक ट्रेन का पहली बार ट्रायल हुआ। इस ट्रेन के स्पीड ट्रायल के सफल होने पर सीतापुर से लखनऊ के बीच ट्रेन का संचालन हुआ जिसमें 120 किमी की स्पीड तक ट्रेन को दौड़ाया गया।
विज्ञापन


रेल संरक्षा आयुक्त की मंजूरी के बाद पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने रेलवे बोर्ड को ट्रेन संचालन की अधिसूचना जारी करने के लिए अनुमति मांगी थी। पहले इस ट्रेन के संचालन की अनुमति लखनऊ मंडल ने 24 दिसंबर को मांगी थी। लेकिन रेलवे बोर्ड के द्वारा रैक की व्यवस्था सहित कई तकनीकी खामियों के चलते ट्रेन का संचालन 24 दिसंबर से शुरू नहीं हो पाया था।

शुक्रवार को रेलवे बोर्ड ने नौ जनवरी को ट्रेन संचालन की हरी झंडी देते हुए मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि प्रवक्ता आलोक कुमार ने की और बताया कि समारोह को आयोजित करने के आदेश मिल गये हैं। 

विज्ञापन

तीन ट्रेन से सफर का शुभारंभ 

पूर्वोत्तर रेलवे के मुताबिक केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के नौ जनवरी की शाम को सीतापुर में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे। इसके बाद तीन ट्रेनों से लखनऊ के ऐशबाग और सीतापुर के बीच यात्री सफर करने का सिलसिला शुरू कर पाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें