फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निरस्त रहेंगी लखनऊ-कानपुर रूट की 28 ट्रेने, ये है रद्द ट्रेनों की सूची

Sun, 05 Nov 2017 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर रेलवे सेक्शन पर रविवार को सिग्नल प्रणाली का अपग्रेडेशन व नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है। इसके कारण आगरा इंटरसिटी, लखनऊ कानपुर मेमू ट्रेनों, लखनऊ झांसी इंटरसिटी सहित 28 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। वहीं उत्सर्ग व वरुणा एक्सप्रेस चारबाग रेलवे स्टेशन तक चलेगी।
विज्ञापन


चूंकि, रविवार को नेट परीक्षा भी है, जिसमें 35 हजार परीक्षार्थी शहर में होंगे और ट्रेनों के कैंसिल होने से उन्हें दिक्कत हो सकती है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल पांच नवम्बर को अजगैन स्टेशन पर ब्लॉक दे रहा है। इससे आठ एक्सप्रेस, दो पैसेंजर और 18 मेमू ट्रेनें निरस्त की गई हैं।

वहीं चित्रकूट एक्सप्रेस और एर्नाकुलम बरौनी राप्तीसागर एक्सप्रेस उन्नाव, बालामऊ, आलमनगर होकर शहर पहुंचेगी। जबकि पुष्पक एक्सप्रेस को 50 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस 30 मिनट और गोरखपुर त्रिवेंद्रम राप्ती सागर एक्सप्रेस और बरौनी ग्वालियर मेल 50 मिनट रास्ते में रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


ब्लॉक की वजह से 15205 चित्रकूट एक्सप्रेस शाम 5.30 की जगह 7.30 बजे लखनऊ से चलेगी। 64255 लखनऊ जंक्शन कानपुर मेमू शाम 6.30 की जगह 7.45 बजे, 64211 लखनऊ कानपुर मेमू शाम 4  के बजाए 7 बजे और 22122 लखनऊ एलटीटी एसी सुपरफास्ट शाम 4.20 की जगह शाम 7.20 बजे संचालित होगी।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी आज निरस्त

demo pic
11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी
11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी
12179 लखनऊ आगरा इंटरसिटी
12180 आगरा लखनऊ इंटरसिटी
14123 प्रतापगढ़ कानपुर इंटरसिटी
14124 कानपुर प्रतापगढ़ इंटरसिटी
14221 फैजाबाद कानपुर इंटरसिटी
14222 कानपुर फैजाबाद इंटरसिटी
51813 झांसी लखनऊ पैसेंजर
51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर
64251 लखनऊ जंक्शन कानपुर मेमू
64203 लखनऊ कानपुर मेमू  
64204 कानपुर लखनऊ मेमू
64205 लखनऊ कानपुर मेमू
64206 कानपुर लखनऊ मेमू
64207 लखनऊ कानपुर मेमू
64210 कानपुर लखनऊ मेमू
64212 कानपुर लखनऊ मेमू
64213 लखनऊ कानपुर मेमू
64214 कानपुर अनवरगंज लखनऊ मेमू
64235 बाराबंकी कानपुर मेमू
64236 कानपुर बाराबंकी मेमू
64252 कानपुर लखनऊ जंक्शन मेमू
64253 लखनऊ जंक्शन कानपुर मेमू
64254 कानपुर लखनऊ जंक्शन मेमू
64257 लखनऊ जंक्शन कानपुर मेमू
64274 लखनऊ जंक्शन बाराबंकी मेमू
64275 बाराबंकी लखनऊ जंक्शन मेमू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें