फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस 9 जुलाई तक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुरादाबाद मंडल के बरेली रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते फैजाबाद से दिल्ली जाने वाली फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस को 25 जून से 9 जुलाई तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके चलते अब फैजाबाद से दिल्ली जाने वाली यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि फैजाबाद होकर दिल्ली जाने वाली अन्य ट्रेनों को निरस्त नहीं किया गया है।
रेल प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुरादाबाद मंडल के बरेली जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग समेत अन्य कार्य के चलते इस रूट पर करीब 15 दिन यातायात बाधित रहेगा।
विज्ञापन

इसके चलते बरेली, मुरादाबाद होकर दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को या तो निरस्त किया गया है या उनके रुख में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में फैजाबाद से दिल्ली जाने वाली वाली फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस को 25 जून से 9 जुलाई तक निरस्त किया गया है।
इसकी पुष्टि फैजाबाद रेलवे स्टेशन स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय ने करते हुए बताया फैजाबाद होकर दिल्ली जाने वाली अन्य ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें