फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अयोध्या से जनकपुर के लिए जल्द शुरू हो सकती है ट्रेन सेवा, एनईआर और एनआर ने शेड्यूल बनाकर भेजा

Sat, 23 Aug 2025 09:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या से जनकपुर के लिए ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है। एनईआर और एनआर ने शेड्यूल बनाकर भेजा है। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
ट्रेन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से भगवान राम की ससुराल जनकपुर तक ट्रेन सेवा जल्द शुरू हो सकती है। इसके लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने शेड्यूल बनाकर दिया है। यह ट्रेन गोरखपुर वाया दरभंगा होते हुए चलाई जाएगी। सूत्र बताते हैं कि सितंबर से अक्तूबर के बीच इसे शुरू किया जा सकता है। 

विज्ञापन


अयोध्या से जनकपुरी तक ट्रेन चलाने के लिए गत वर्ष फरवरी में रेलवे बोर्ड ने तैयारियों के निर्देश दिए थे। एनईआर और एनआर ने ट्रेन का शेड्यूल बनाकर भेज दिया था। अयोध्या से गोरखपुर होते हुए जनकपुर धाम तक ट्रेन चलाने की योजना थी। लेकिन, अपरिहार्य कारणों से योजना अधर में लटक गई थी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, अब फिर इस योजना को अमल में लाए जाने की तैयारी की जा रही है। 

केंद्र सरकार नेपाल से बातचीत कर रही है

सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में केंद्र सरकार नेपाल से बातचीत कर रही है। ट्रेन 22 कोच की रहेगी। इसमें फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी सहित स्लीपर और जनरल क्लास की बोगी होगी। ट्रेन अयोध्या से चलकर गोरखपुर होते हुए बिहार के नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, जयनगर और जनकपुर रोड से जनकपुर धाम तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें