फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर बंद रहेगा आवागमन

Tue, 04 Jun 2024 04:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते मंगलवार को रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। मतगणना में लगे एजेंट, कर्मचारियों और प्रत्याशियों के वाहन ही आ जा सकेंगे। शेष वाहनों को अन्य मार्गों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। शहर में जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन करने का निर्णय लिया है। सुबह चार बजे से मतगणना की समाप्ति तक वाहनों का रूट डायवर्जन होगा।
यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि परशदेपुर की तरफ से आने वाले समस्त चार पहिया वाहन मतगणना एजेंट-प्रत्याशी व कर्मचारियों के वाहनों के अतिरिक्त भारी वाहन सुंदरगंज डीह चौराहा से सूची होकर भदोखर, दरियापुर, मुंशीगंज होकर अपने गंतव्य स्थान को जा सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीह की तरफ से आने वाले समस्त दो पहिया-चार पहिया वाहन मतगणना एजेंट-प्रत्याशी व कर्मचारियों के वाहनों के अतिरिक्त वाहन शारदा नहर से भदोखर, दरियापुर, मुंशीगंज होकर रायबरेली व अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
सिविल लाइंस से परशदेपुर की तरफ से आने-जाने वाले समस्त वाहन मतगणना एजेंट-प्रत्याशी कर्मचारियों के वाहनों के अतिरिक्त मलिकमऊ, मीरगंज, शारदा नहर, जगदीशपुर होकर गंतव्य स्थान को जा सकेंगे। मतगणना एजेंट-प्रत्याशी व कर्मचारियों के वाहनों को गोरा बाजार मैदान में खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें