फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंबेडकर जयंती पर आज यातायात रहेगा डायवर्ट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
- सुबह नौ बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक रहेगा बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित अंबेडकर स्मारक स्थल पर आंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण के कार्यक्रम को लेकर यातायात में फेरबदल किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि सुबह नौ बजे से यातायात में डायवर्जन लागू किया जाएगा और कार्यक्रम खत्म होने तक रहेगा।
विज्ञापन




-गांधी सेतु (1090) चौराहे से यातायात डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक प्रतीक स्थल की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात समतामूलक चौराहा, डिगडिगा चौराहा से दाहिने होकर जा सकेगा।
विज्ञापन


-समतामूलक चौराहा से डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक प्रतीक स्थल की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात डिगडिगा चौराहा होकर जा सकेगा।

-अंबेडकर उद्यान चौराहे से यातायात डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक प्रतीक स्थल की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात डिगडिगा चौराहा होकर जा सकेगा।
-ताज अंडरपास से यातायात अंबेडकर पार्क की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात भागीदारी भवन होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क गेट-छह होते जा सकेगा।
- डिगडिगा चौराहे की ओर से यातायात अंबेडकर उद्यान चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात समतामूलक चौराहा होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें