लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास से जन भवन तक मंगलवार को आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रैली की वजह से सुबह छह बजे से हजरतगंज इलाके में यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में स्कूली वाहन, शव वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को पुलिस निकलवाएगी।
लाल बत्ती चौराहे से 1090 चौराहा, समतामूलक, पॉलिटेक्निक चौराहे, सुभाष चौराहे, चौक की ओर जाने वाले वाहन बंदरियाबाग चौराहे, गोल्फ क्लब चौराहे, जन भवन, डीएसओ चौराहे, हजरतगंज चौराहे, जीपीओ मोड़, विधान भवन की नहीं जाएंगे। इन्हें लालबत्ती चौराहे से कटाईपुल चौराहे, जी-20 चौराहे (शहीद पथ) कमता तिराहे होकर या कैंट होकर कुंवर जगदीश चौराहे, केकेसी तिराहे, बर्लिंगटन चौराहे, अशोक लाट कैसरबाग चौराहे की ओर से होकर जा सकेंगे।
डीएसओ चौराहे, रॉयल होटल चौराहे की ओर से सुभाष चौराहे, सिकंदरबाग चौराहे, पार्क सड़क, महानगर, गोमतीनगर की तरफ जाने वाले वाहन हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें सिसेंडी तिराहे, रॉयल होटल चौराहे, बर्लिंगटन चौराहे, महाराणा प्रताप चौराहे से यूटर्न लेकर कैसरबाग से सुभाष चौराहे, सिकंदरबाग चौराहे, पार्क सड़क, महानगर, ग्रीन कॉरिडोर होकर जा सकेंगे।
पार्क सड़क की ओर से चारबाग, कैसरबाग, लालबत्ती की ओर जाने वाले वाहन डीएसओ चौराहे, हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें पार्क सड़क से मीराबाई मार्ग, सिकंदरबाग चौराहे, चिरैयाझील चौराहे, सुभाष चौराहा की ओर जाना होगा।
गोमतीनगर की ओर से कैंट, चारबाग, आलमबाग, चौक की ओर जाने वाले वाहन गोल्फ क्लब चौराहे, जन भवन, डीएसओ चौराहे, हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें समतामूलक चौराहे से ग्रीन कॉरिडोर होकर डालीगंज चौराहे होते हुए या ताज अंडरपास, पिपराघाट तिराहे, दिलकुशा चौराहे, कैंट होकर जाना होगा।
सिकंदरबाग चौराहे की ओर से चारबाग, चौक, कैसरबाग की ओर जाने वाले वाहन हजरतगंज की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें सुशीला स्मृतिका ग्रीन कॉरिडोर चौराहे से होकर डालीगंज चौराहे से कैसरबाग, चारबाग व चौक की होकर जाना होगा।
परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहे की ओर से गोमतीनगर, कैंट, अर्जुनगंज बाजार एवं तेलीबाग, कानपुर सड़क की ओर जाने वाले वाहन हजरतगंज नहीं जाएंगे। इन्हें सुभाष चौराहे से ग्रीन कॉरिडोर या चिरैयाझील, बैकुंठ धाम या अलका तिराहे से डनलप तिराहे, सहारागंज तिराहे, सिकंदरबाग चौराहे से समतामूलक चौराहे या अशोक लाट चौराहे से होकर जाना होगा।
तेलीबाग, बंगला बाजार से गोमतीनगर, महानगर की ओर जाने वाले वाहन हजरतगंज नहीं जाएंगे। इन्हें कटाईपुल चौराहे, दिलकुशा चौराहे, जी-20 चौराहे से होकर जाना होगा।
लालबाग चौराहा से महानगर, गोमतीनगर की ओर जाने वाले वाहन कैपिटल तिराहे की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें मेफेयर तिराहे, सुभाष चौराहे, अलका तिराहे, डनलप तिराहे, सिकंदरबाग चौराहे, ग्रीन कॉरिडोर होकर जाना होगा।