लखनऊ। रमाबाई अंबेडकर मैदान में बृहस्पतिवार को आजाद समाज पार्टी की रैली के कारण यातायात में बदलाव किया गया है। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक आशियाना इलाके में डायवर्जन लागू रहेगा। इमरजेंसी में पुलिस स्कूली वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और शव वाहन को निकलवाएगी। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
- बिजली पासी किला चौराहे से बिजनौर रमाबाई अंबेडकर मैदान की तरफ आने वाले भारी वाहन (छोटे व बड़े) और यात्री बसें स्मृति उपवन आशियाना चौराहा या रुचि खंड से होकर जाएंगी।
- बिजनौर तिराहे से बिजनौर अंडरपास की ओर आने वाले सभी वाहन व यात्री बसें रमाबाई की तरफ न जाकर औरंगाबाद ब्रिज होकर बिजली पासी किला चौराहे से जा सकेंगी।
- ओमेक्स तिराहे से रमाबाई अंबेडकर अंडरपास सर्विस लेन की ओर जाने वाले सभी वाहन बिजनौर अंडरपास न्यू गरौरा से होकर जा सकेंगे।
- शहीद पथ ट्रांसपोर्ट नगर से आने वाले वाहन रमाबाई अंडरपास वीआईपी रैंप न उतरकर सेक्टर-आठ रैंप या उतरेठिया रेलवे क्रॉसिंग से होकर जा सकेंगे।
- औरंगाबाद अंडरपास से आने वाले वाहन रैन बसेरा तिराहा अंबेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास न आकर बिजनौर अंडरपास बिजनौर तिराहा होकर जा सकेंगे।
- बंगला बाजार चौराहे से सभी वाहन जेल रोड से सीधे बिजली पासी किला चौराहा की ओर न जाकर तेलीबाग पिकेडली, सरफोर्टगंज होकर जा सकेंगे।
- साउथ सिटी से अंबेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास की ओर आने वाले वाहन तेलीबाग उतरेठिया होकर जा सकेंगे।