फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम जुलूस: आज बदली रहेगी लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था, इन रूटों पर जाने से जाम में फंस सकते हैं आप

Thu, 20 Jul 2023 06:39 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

मोहर्रम के जुलूस के चलते  लखनऊ में आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था। जानिए कौन से रूट पर जाने से जाम में फंस सकते हैं आप। 
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली मोहर्रम(शाही जरी का जुलूस) के चलते बृहस्पतिवार 20 जुलाई को पुराने लखनऊ में यातायात डायवर्जन रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह डायवर्जन शाम छह बजे से जुलूस समाप्ति तक लागू रहेगा। जुलूस के दौरान डायवर्जन मार्ग पर किसी प्रकार की दिक्कता आती है, तो ट्रैफिक कन्ट्रोल नं. 9454405155 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


इधर से नहीं जा सकेंगे:

-सीतापुर रोड की तरफ से वाले वाहन डालीगंज रेलवे कासिंग से पक्का पुल होते हुए बड़ा इमामबाड़ा की तरफ नहीं जा सकेंगे
-हरदोई रोड की तरफ से आने वाले वाहन कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे
-कैसरबाग से सीतापुर रोड की तरफ जाने वाले वाहन पक्कापुल की तरफ नहीं जा सकेंगे
-कैसरबाग से हरदोई रोड को जाने वाले वाहन पक्का पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे
-हुसैनाबाद की तरफ आने वाले वाहन हुसैनाबाद (रामगंज) तिराहा से छोटा इमामबाड़ा होकर घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे
-चौक चौराहा से खुनखुन जी गर्ल्स डिग्री कालेज होकर नींबू पार्क तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे
-नीबू पार्क फ्लाई ओवर से आने वाले वाहन रूमी गेट की तरफ नही जा सकेगें
-मेडिकल क्रास चौराहा से कोई भी वाहन नींबू पार्क की तरफ नहीं जा सकेंगे
-शाहमीना तिराहा से पक्कापुल होकर बड़े इमामबाड़ा की तरफ नहीं जा सकेंगे
-नीबू पार्क से कोई भी वाहन बड़ा इमामबाड़ा या घंटाघर, छोटे इमामबाड़े की तरफ नहीं जा सकेंगे
-नया पुक्का पुल, बन्धा तिराहे से पक्का पुल चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे
-नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट की तरफ नहीं जा सकेंगे
-मेडिकल क्रॉस चौराहे से नक्खास तिराहा या फूलमण्डी नींबू पार्क चौराहा होकर नहीं जा सकेंगे
-कुडिया घाट रोड तिराहा से नीबू पार्क चौराहा होकर नहीं जा सकेंगे
-पक्कापुल चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट चौराहा, घण्टा घर तिराहा से छोटा इमामबाडा तक जूलूस के मार्ग पर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा

इधर से जा सकेंगे:-

-डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से चौराहा नं-8, आईटी चौराहा होते हुए जा सकेंगे
-चौक, मेडिकल क्रास होकर जा सकेंगे
-डालीगंज पुल से दाहिने आईटी चौराहा, कपूरथला चौराहा, मड़ियाँव होकर जा सकेंगे
-शाहमीना तिराहे से बॉये मेडिकल कालेज, चौक, कोनेश्वर होकर जा सकेंगे
-हुसैनाबाद तिराहा से तहसीनगंज तिराहा होकर जा सकेगें
-चौक चौराहा से मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) होकर मेडिकल कालेज चौराहा या कोनेश्वर होकर जा सकेंगे
-चौक चौराहा, ठाकुरगंज या चरक चैराहा होकर जा सकेंगे
-मेडिकल कॉलेज चौराहा या चौक कोनेश्वर होकर जा सकेंगे
-मेडिकल कालेज चौराहा, चौक, कोनेश्वर या डालीगंज पुल चौराहे से दाहिने आईटी चौराहा होकर जा सकेंगे
-मेडिकल क्रास (चरक) चौराहा या बन्धा रोड नया पक्का पुल होकर जा सकेंगे
-नया बन्धा पुल पार कर खदरा होकर जा सकेंगे
-रकाबगंज पुल / बाजारखाला होकर जा सकेंगे
-मेडिकल कालेज, रकाबगंज पुल या चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जा सकेंगे
-बन्धा रोड या नया पक्का पुल होकर जा सकेंगे






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें