फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ महोत्सव के दौरान बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था, इन रास्तों का न करें प्रयोग

Sun, 25 Nov 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के आशियाना स्थित स्मृति उपवन में 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक होने वाले लखनऊ महोत्सव के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात रविशंकर निम के मुताबिक, पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत सात पार्किंग स्थल तैयार किया गए हैं। यह बदलाव महोत्सव केउद्घाटन समारोह के दिन से समापन तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


इन रास्तों का न करें प्रयोग
- बंगला बाजार चौराहे से बिजली पासी किला चौराहा की तरफ सामान्य वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। इस तरफ सिर्फ महोत्सव में भाग लेने वाले व स्थानीय लोगों को छूट रहेगी।
- एल्डिको की तरफ से महोत्सव में आने वाले व स्थानीय लोगों के वाहनों को छोड़कर भारी व सामान्य वाहनों पर रोक रहेगी।
- सेक्टर-एन तिराहा तोदी खेड़ा (पेट्रोल पंप) से पराग डेरी/बिजनौर रोड से महोत्सव में आने वाले व स्थानीय लोगों के वाहनों को छूट रहेगी।
- पावर हाउस चौराहे से महोत्सव की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ पासधारक व महोत्सव में शामिल होने वाले वाहन ही जा सकेंगे।

इन रास्तों से जाएं
- बंगला बाजार चौराहे से बिजली पासी किला की तरफ जाने केलिए एल्डिको/सर्पोटगंज पुल होकर व बंगला बाजार पुल के समानांतर रोड होते हुए पकरी पुल रोड से जा सकेंगे।
विज्ञापन

- सेक्टर-एन तोदीखेड़ा (पेट्रोल पंप) से पराग डेयरी या बिजनौर रोड होकर जा सकेंगे।
- पावर हाउस चौराहे से सामान्य यातायात पराग डेरी/पकरीपुल रोड से होकर जा सकेंगे।

इन रास्तों पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध

- बिजली पासी किला से स्मृति उपवन चौराहे के बीच।
- बिजली पासी किला चौराहे से उसरी गांव बाजार तिराहे तक।
- खजाना मार्केट चौराहा से स्मृति उपवन चौराहा तक महोत्सव में जाने वाले व स्थानीय लोगों के वाहनों को छोड़कर सभी पर प्रतिबंध।
- चांसलर क्लब तिराहा से उसरी गांव तिराहे के बीच कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के अलावा अन्य वाहनों पर प्रतिबंध।

सात पार्किंग स्थल बनाए गए
महोत्सव में शामिल होने वाले मंत्री, सांसद, विधायक, न्यायमूर्ति के वाहनों के  लिए वीआईपी पार्किंग का इंतजाम किया गया है। यह पार्किंग मंच के बाएं तरफ पक्की पार्किंग व खाली मैदान में होगी। इसी पार्किंग में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक, सेना व पुलिस केध्वज वाले वाहन व वीआईपी पास धारक, प्रायोजकगण केपास धारक वाहन और मीडिया केवाहनों के पार्क करने का इंतजाम किया गया है।

-  चारबाग से बंगला बाजार की तरफ से आने वाले वाहन कांशीराम स्मृति उपवन कार्यक्रम स्थल से उसरी गांव तिराहा से दाहिने मुड़कर प्रवेश द्वार गेट-4 से अंदर जाएंगे।
- तेलीबाग, शहीदपथ, बिजनौर से महोत्सव में आने वाले कॉमर्शियल व चार पहिया वाहनों की पार्किंग बिजली पासी किला चौराहा से पहले रतनखंड खाली पड़े मैदान मे पार्क होंगे।
- रायबरेली रोड, बिजनौर रोड से महोत्सव में आने वाले वाहन बिजली पासी किला चौराहा से गेट नंबर तीन एवं सालहेनगर मोड़ तक पार्क साइड खड़े होंगे।

- कानपुर रोड, हरदोई रोड, पावर हाउस चौराहा आशियाना से महोत्सव में आने वाले वाहन स्मृति उपवन चौराहे से सीधे टिकट घर के सामने खाली मैदान में पार्क होंगे। बिजली पासी किला व पार्क की तरफ सड़क किनारे दोनों साइड।
- चारबाग, बंगलाबाजार से महोत्सव में आने वाले वाहन स्मृति उपवन कार्यक्रम स्थल से उसरी गांव तिराहे से आगे सालहेनगर तिराहे से पहले बाएं खाली मैदान में पार्क होंगे।
विज्ञापन

ये बनाया गया नो पार्किंग जोन

बिजली पासी किला चौराहा से स्मृति उपवन चौराहा एवं चांसलर क्लब तिराहा से उसरी गांव तिराहा को वीआइपी मार्ग बनाया गया है। यहां किसी भी प्रकार के वाहन पार्क नहीं होंगे। एएसपी ट्रैफिक के मुताबिक इसके अलावा  कानपुर रोड/पुरानी चंगी पराग डेरी व बिजनौर रोड से आने वाले वाहन पासी किला चौराहा के पास रतनखंड में बनी पार्किग तक आयेंगे तथा सवारी उतारकर वापस जायेगें। वहीं बंगलाबाजार/तेलीबाग की तरफ से आने वाले वाहन सरपोर्ट गंज पुल से दाहिने मुड़कर बिजली पासी किला चौराहे से बायें मुड़कर रतनखंड में बनी पार्किग में सवारी उतारकर उसी मार्ग से वापस जाएंगे।

इमरजेंसी में रहेगी छूट
एएसपी ट्रैफिक रवि शंकर निम ने बताया कि डायवर्जन मार्ग पर यदि वाहनों का दबाव होगा तो एंबुलेंस, दमकल, शव वाहन, स्कूली वाहनों को प्रतिबंधित मार्ग से निकाला जाएगा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को ट्रैफिक कन्ट्रोल रूम के नंबर- 0522 2483800, 9454405155, 1073 पर फोन कर जानकारी देनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें