फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूटर्न व्यवस्था से अब भी यातायात का दबाव बरकरार

विज्ञापन
कठौता चौराहे पर लगा जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अयोध्या रोड पर लागू हुई यू टर्न व्यवस्था कारगर साबित होती नहीं दिख रही। यहां अब भी यातायात का दबाव बरकरार है। लोग कठौता चौराहे से लेकर चिनहट तिराहे तक हर मोड़ पर जाम में फंस रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन सवार ही नहीं, पैदल चल रहे राहगीरों तक को मुश्किल हो रही है। खासतौर पर सुबह और शाम को यह समस्या ज्यादा होती है, जब लोग दफ्तर आते और जाते हैं। पॉलीटेक्निक से शहीद पथ जाने वाले वाहनों को सीधे भेजने के बजाय लंबा यू टर्न लेकर चिनहट या कमता की ओर मोड़ा जा रहा है। इस बदलाव के कारण सामान्य मार्गों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई है, जिससे यातायात की रफ्तार धीमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें