फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस को करिए फेसबुक-ट्विटर पर मैसेज और टैग

Fri, 03 Jul 2015 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस का फेसबुक-टि्वटर अकाउंट बनकर तैयार हो गया हैं। इन वेबसाइट्स पर शुक्रवार से जनता शिकायत व सुझाव दे सकेगी। वेबसाइट पर जाने के लिए लोगों को लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सर्च करना होगा।
विज्ञापन


एएसपी ट्रैफिक ने बताया कि दोनों वेबसाइट पर शुक्रवार से लोग अपनी शिकायत व सुझाव भेज सकेंगे। इसके लिए तीन लोगों का स्टाफ बनाया गया है।  

एएसपी ट्रैफिक बृजेश मिश्रा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा जन सामान्य की सुविधा,सहायता तथा जानकारी के लिए फेसबुक पेज तथा ट्विटर पेज तैयार हो गया है।

फेसबुक पेज पर जाने के लिए लोगों को लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सर्च करना होगा। जबकि ट्विटर के लिए यूपीटीपीएलकेडब्ल्यू पर जाना होगा।

इस पेज पर जाकर यातायात संबंधी शिकायतें,सुझाव,ट्रैफिक कर्मियों की लापरवाही की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इन अकाउंट पर आने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग करके निराकरण किया जाएगा। इसके लिए तीन लोगों का स्टाफ बनाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फेसबुक पर कर सकते हैं ये सभी शिकायत

ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक और ट्विटर पेज पर आप इन सभी की शिकायत कर सकते हैं। यहां दुघर्टना बाहुल्य क्षेत्र,ट्रैफिक सिग्नल का काम न करना,बदहाल सड़क अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक प्रभावित होना,सड़क बंद कर दिए जाने,अवैध पार्किंग,अवैध ऑटो व टेम्पो स्टैंड और ट्रैफिक सिपाहियों की ड्यूटी में लापरवाही व वसूली से संबंधित शिकायतों को दर्ज किया जा सकता है।

इस पेज पर आप शिकायत करने के साथ ही अपने सुझाव भी दे सकते हैं। जैसे कहां,डिवाइडर का कट बंद होना चाहिए? इस स्थान पर डिवाइडर होना चाहिए?, कहां,वनवे मार्ग होना चाहिए?,स्पीड ब्रेकर बनाया जाना चाहिए और नो पार्किंग जोन घोषित होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें