फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने किया एसी हेलमेट का ट्रायल, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Mon, 22 Apr 2024 06:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने सोमवार को एसी हेलमेट का ट्रायल किया। यह हेलमेट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
 
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने पहना एसी हेलमेट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी से पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए हैदराबाद की एक कंपनी ने एसी हेलमेट बनाया है जिसका ट्रायल सोमवार को हजरतगंज में ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों ने किया।

विज्ञापन


यह हेलमेट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। जिनका बैटरी बैकअप दो घंटे से लेकर आठ घंटे तक है। हजरतगंज चौराहे पर एडीसीपी ट्रैफिक अजय सिंह ने यातायात पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनाया और उनसे अनुभव पूछे।

जल्द ही पुलिसकर्मी पर इस शासन को अपना फीडबैक देंगे और अपने लिए हेलमेट की मांग करेंगे।

गर्मी बढ़ते जाने के साथ ही लखनऊ में पारा करीब 40 डिग्री सेल्शियस तक पहुंच गया है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के लिए ऐसे हेलमेट की जरूरत महसूस की जा रही है जो कि उन्हें भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दे सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें