फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कानपुर रोड पर आज से बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। बाराबिरवा चौराहे पर पूर्व में निर्मित पुलिस बूथ स्ट्रक्चर हटाया जाएगा। यहां नवीन माॅडर्न किओस्क की स्थापना की जाएगी। इस कार्य के दौरान कानपुर रोड पर यातायात बदला रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन


- कानपुर से आने वाले भारी वाहन दरोगा खेड़ा से किसान पथ होकर जा सकेंगे।
- नादरगंज तिराहे से शहर में आने वाले भारी वाहन दरोगा खेड़ा से किसानपथ होकर जा सकेंगे।

- कानपुर से आने वाले वाहन शहीद पथ पर वीवीआईपी रैंप रमाबाई से उतरेटिया, तेलीबाग, बंगला बाजार, जेल चौराहा होकर जा सकेंगे।

- खुशहालगंज से सभी प्रकार के भारी वाहन किसान पथ से होकर जाएंगे।

- जीरो पॉइंट से सभी भारी वाहन किसान पथ होकर जा सकेंगे।

- तिकोनिया तिराहे से रोडवेज बसों का डायवर्जन डबल डेकर, कॉमर्शियल वाहन आलमबाग बस डिपो से संपर्क कर स्टॉपेज बनाया जाएगा।
- आलमबाग टेढ़ी पुलिया से रोडवेज बसें फतेहअली जेल चौराहा, बंगला बाजार, तेलीबाग, उतरेटिया से होकर जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें