फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह : 70,272 वाहनों का चालान, 1089 वाहन सीज

Sun, 01 Dec 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। नवंबर भर में ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर 70,272 वाहनों का चालान कर 1089 वाहन सीज किया है। रिजर्व पुलिस लाइंस में शनिवार को यातायात माह के समापन पर हुए कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त प्रबल प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन




कार्यक्रम की शुरूआत अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने 5-ई के माध्यम से जागरूक कर की। वॉलंटियर को सम्मानित किया गया। बताया कि नो हेल्मेट में 32670, संकेतों के उल्लंघन पर 15325, नो पार्किंग में 12285, तेज रफ्तार में 4712, तीन सवारी पर 1564, गलत नंबर प्लेट में 1446, बिना बीमा में 971, बिना डीएल 947, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र पर 462, नो एंट्री में 402 समेत कुल 70,272 वाहनों का ई-चालान किया गया और 1089 वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें