फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी स्कूलों के बाहर लग रहा जाम

विज्ञापन
स्कूलों के बाहर लगा जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद स्कूलों के बाहर जाम लग रहा है। शनिवार दोपहर में पार्क रोड स्थित क्राइस्ट चर्च स्कूल की छुट्टी के बाद वाहनों की कतार लग गई। राहगीर जाम में फंस गए। सिविल अस्पताल से निकलकर मेडिकल कॉलेज की ओर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एंबुलेंस में मरीज कालू राम मौजूद थे। गर्मी के कारण वह बेहाल दिखे। तीमारदार एंबुलेंस के भीतर उन्हें हाथ के पंखे से हवा दे रही थी।
विज्ञापन

वहीं, गोमतीनगर के विशाल खंड में सीएमएस स्कूल की छुट्टी के बाद रफ्तार थम गई। काफी देर तक वाहन रेंगते रहे। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह हाल तब है जब हाईकोर्ट ने स्कूल प्रबंधनों को ट्रैफिक मार्शल तैनात करने के निर्देश दिए थे। लगातार कोर्ट की ओर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं। बावजूद इसके सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।
17 स्कूलों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया है आदेश
राजधानी में स्कूलों के बाहर सुरक्षा और यातायात संबंधी समस्याओं के मुद्दे पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राज्य सरकार और पुलिस को अहम आदेश दिया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) लखनऊ से याचिका में प्रतिवादी सभी 17 स्कूलों के बाहर कैमरे लगाने और इस काम में होने वाले खर्चों के बारे में सूचित करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा है कि इस संबंध में विस्तृत पत्र पुलिस उपायुक्त (यातायात) के कार्यालय से डीएम को भेजा जाए, जो जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से विद्यालयों को सूचना दी जाएगी। न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश गोमती रिवरबैंक रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की जनहित याचिका पर दिया।

स्कूलों के बाहर लगा जाम।

स्कूलों के बाहर लगा जाम।

स्कूलों के बाहर लगा जाम।

स्कूलों के बाहर लगा जाम।

स्कूलों के बाहर लगा जाम।

स्कूलों के बाहर लगा जाम।

स्कूलों के बाहर लगा जाम।

स्कूलों के बाहर लगा जाम।

स्कूलों के बाहर लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें