मड़ियांव ओवरब्रिज के पास लगा जाम।
गुडंबा। सीतापुर रोड पर मड़ियांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार शाम करीब छह बजे जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से वाहन रेंगते नजर आए। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ओवरब्रिज के पास ऑटो चालक सड़क पर ही सवारियां उतारते-चढ़ाते हैं। इससे सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है। वहीं, चंद्रा हॉस्पिटल के सामने रोडवेज बसें भी सवारियां लेने के लिए सड़क पर खड़ी हो जाती हैं। दोनों ओर वाहनों के रुकने से यातायात प्रभावित होता है। लोगों ने ऑटो और बसों के लिए निर्धारित स्थान तय करने की मांग की है।
मड़ियांव ओवरब्रिज के पास लगा जाम।
मड़ियांव ओवरब्रिज के पास लगा जाम।
मड़ियांव ओवरब्रिज के पास लगा जाम।
मड़ियांव ओवरब्रिज के पास लगा जाम।