फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर डायवर्जन के बीच ट्रैफिक व्यवस्था रही सुचारू

विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा।
विज्ञापन
लखनऊ। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए लागू ट्रैफिक डायवर्जन के बीच मंगलवार शाम यातायात व्यवस्था सामान्य रही। शाम करीब आठ बजे से वाहनों का संचालन बिना किसी बड़ी बाधा के सुचारू रूप से चलता रहा।
विज्ञापन



यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यातायात निरीक्षक (टीआई) उदय प्रताप सिंह सिपाही प्रेमप्रकाश, टीएसआई कुलदीप के साथ मुस्तैद रहे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को नियंत्रित कर डायवर्जन के अनुसार मार्गदर्शन करते रहे, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई। शांतिपुरम की ओर से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन भी सामान्य रूप से संचालित होता रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण अवधि में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें