फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विजयदशमी शोभायात्रा के कारण कल शहर में रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन की ओर से श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर मंगलवार सुबह सात बजे से यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन


-1090 चौराहे से अंबेडकर उद्यान चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन समतामूलक चौराहा और डिगडिगा चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
-दयाल चौराहे से कैप्टन मनोज पांडेय चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन जनेश्वर मिश्र पार्क होकर जा सकेंगे।
-हुसड़िया अंडरपास चौराहे से हनीमैन चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन शहीद पथ होकर जा सकेंगे।
-हनीमैन चौराहे से कठौता चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन हुसड़िया अंडरपास चौराहे से होकर जा सकेंगे।
-विजयीपुर अंडरपास चौराहे से कठौता चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन शहीद पथ होकर जा सकेंगे।
-शाहमीना तिराहे से मेडिकल कॉलेज चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन टीले वाली मस्जिद चौराहे से होकर जा सकेंगे।
-कोनेश्वर महादेव मंदिर तिराहे से बालागंज चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन घंटाघर तिराहा, कुड़ियाघाट तिराहा और ग्रीन कॉरिडोर मार्ग होकर जा सकेंगे।
-मर्च्यूरी तिराहे से भारी वाहन घंटाघर तिराहे और कोनेश्वर मंदिर तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन टीले वाली मस्जिद चौराहा, नया पक्का पुल तिराहा, कुड़ियाघाट तिराहा और ग्रीन कॉरिडोर मार्ग होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नक्खास तिराहे से चरक चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन यहियागंज और रकाबगंज होकर जा सकेंगे।
-मेडिकल कॉलेज चौराहे से चरक चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन यहियागंज, रकाबगंज और नक्खास होकर जा सकेंगे।
-आलमबाग थाना चौराहे से मवैया तिराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन फतेह अली तालाब और कुंवर जगदीश चौराहे होकर जा सकेंगे।
-नाका चौराहे से नत्था तिराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन पानदरीबा चौराहा और मोहन होटल तिराहे होकर जा सकेंगे।
-बांसमंडी चौराहे से गुप्ता तिराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन लालकुआं, राणा प्रताप चौराहा और नाका चौराहा होकर जा सकेंगे।
-पिकेडली तिराहे से बाराबिरवा चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन लोकबंधु चौराहा और पावर हाउस चौराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें