फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली पर जुलूस को लेकर किया गया ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पूरा प्लान

Tue, 03 Mar 2026 07:01 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में होली पर जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। चार मार्च की सुबह 9 बजे से लागू होगा। घर से निकलने से पहले पूरा प्लान देख लें। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Traffic Police - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में होली के मौके पर 04 मार्च को निकलने वाले जुलूसों को लेकर यातायात में फेरबदल किया गया है। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दी है। डायवर्जन सुबह 9 बजे से लागू होकर जुलूस खत्म होने तक लागू रहेगा।
  • कैसरबाग अशोक लाट चौराहे से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डा होकर जा सकेगा।
  • छतरी वाला चौराहा (सकरी सेंटर) से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या श्रीराम रोड होकर जा सकेगा।
  • गुइन रोड चौराहे से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग बस अड्डा होकर जा सकेगा।
  • ख्यालिगंज तिराहा से सामान्य यातायात नजीराबाद चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा, गुइन रोड, पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर जा सकेगा।
  • श्रीराम रोड तिराहा कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात चौक चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात घंटाघर, रूमी गेट चौकी चौराहा होकर जा सकेगा।
  • चौक चौराहे से सामान्य यातायात कोनेश्वर चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात रूमी गेट चौराहा, घंटाघर होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें