फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ महोत्सव के दौरान बदला रहेगा यातायात

Fri, 22 Nov 2013 10:45 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव स्थल के आसपास की यातायात व्यवस्था में 22 नवंबर से दो दिसंबर तक परिवर्तन किया गया है। जो महोत्सव की समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


इन मार्गों पर होगा बदलाव
बंगला बाजार से बिजली पासी किला चौराहे की तरफ जाने वाले भारी वाहन पकरी पुल रोड से जा सकेंगे।

एल्डिको एवं सर्पोटगंज पुल की तरफ से सिर्फ महोत्सव व स्थानीय लोगों को जाने की अनुमति होगी। सामान्य यातायात इस पुल पर बंद रहेगा।

पावर हाउस चौराहे से महोत्सव की तरफ जाने वाले वाहन पराग डेरी और पकरी पुल के रास्ते से जा सकेंगे।

बिजली पासी चौराहे से स्मृति उपवन और उसरी बाजार गांव तक का यातायात बंद रहेगा।

खजाना मार्केट से स्मृति उपवन और चांसलर क्लब तिराहे से उसरी गांव तक का सामान्य यातायात पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

ऐसी होगी पार्किंग व्यवस्था
वीआईपी पार्किंग (पी-1) मंत्री,एमपी,एमएलए,न्यायाधीशों व अन्य वरिष्ठ अफसरों के वीआईपी पास लगे वाहन महोत्सव स्थल के मंच के बाईं तरफ खड़े होंगे। उसी स्थान पर मीडिया व प्रयोजकों के वाहन भी खड़े किए जाएंगे।

सामान्य पार्किंग (पी-2) चारबाग, बंगला बाजार से आने वाले महोत्सव स्थल के प्रवेश द्वार से अंदर जाकर निर्धारित स्थल पर खड़े होंगे।

कॉमर्शियल पार्किंग (पी-3) तेलीबाग, शहीद पथ और बिजनौर की ओर से आने वाले कॉमर्शियल वाहन पासी किला चौराहे से रतन खंड के खाली पड़े मैदान में पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन


पी-4 - तेलीबाग, रायबरेली रोड व बिजनौर रोड से आने वाले वाहन पासी किला चौराहे से टिकट घर तक रोड डिवाइडर से बाईं तरफ सड़क किनारे खड़े किए जाएंगे।

पी-5 - कानपुर रोड, हरदोई रोड व पावर हाउस चौराहा से आने वाले वाहन स्मृति उपवन चौराहे के पास खाली मैदान में पार्क होंगे।
रिजर्व पार्किंग - स्मृति उपवन चौराहे से पॉवर हाउस चौराहे की ओर बाएं सड़क पर होगी।

नो पार्किंग जोन
पासी किला चौराहे से स्मृति उपवन चौराहा तक साइड रोड डिवाइडर दाहिनी तरफ एवं चांसलर क्लब तिराहा से उसरी गांव,पासी किला चौराहा एवं कांशीराम उपवन के चारों तरफ किसी प्रकार के वाहन पार्क नहीं किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


सवारी वाहन
कानपुर रोड, पुरानी चुंगी, पराग डेरी, बिजनौर रोड से आने वाले वाहन पासी किला चौराहा के पास रतन खंड में बनी पार्किंग तक सवारी उतार सकेंगे।

बंगला बाजार तेलीबाग की तरफ से आने वाले वाहन सर्पोटगंज पुल से दाहिने मुड़कर बिजली पासी किला चौराहे से बाएं मुड़कर रतन खंड में बनी पार्किंग में सवारी उतारकर उसी मार्ग से वापस जाएंगे।

महोत्सव की और खबरों के लिए यहां आएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें