आज से चार दिन तक बदली रहेगी यातायात की व्यवस्था
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार इलाके में स्थित पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग) में डीजीपी और आईजी का वार्षिक सम्मेलन बृहस्पतिवार 18 नवंबर से 21 नवंबर रविवार तक होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई अति विशिष्ट जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल होंगे। इसे देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगी। यह जानकारी डीसीपी यातायात रईस अख्तर ने बुधवार देर रात दी।
छोटे वाहनों के लिए यातायात बदलाव
इन रास्तों पर रहेगी रोक
- अमौसी वीआइपी तिराहा मोड़ से वीआइपी गेट की तरफ
- लालबत्ती चौराहे से बंदरिया बाग चौराहे की तरफ
- बंदरिया बाग चौराहे से राजभवन की तरफ
- डीएसओ चौराहे से राजभवन की तरफ
- विजयीपुर अंडर पास से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की तरफ
इन रास्तों का करें प्रयोग
- अमौसी वीआईपी तिराहे से दाहिने इंटर नेशनल डोमेस्टिक होकर जा सकेंगे।
- प्रेरणा केंद्र, लाल बहादुर शास्त्री तिराहे के रास्ते जा सकेंगे।
- लालबत्ती चौराहे से लालबहादुर शास्त्री तिराहे की तरफ से जा सकेंगे।
- पार्क रोड अथवा सिसेंडी तिराहा, लाल बहादुर शास्त्री तिराहे की तरफ से जा सकेंगे।
- कमता चौराहे से अहिमामऊ की तरफ से जा सकेंगे।
भारी वाहनों यातायात में बदलाव
इन रास्तों पर रहेगी रोक
- कानपुर की तरफ से आने वाले वाहन जुनाबगंज मोड़, बंथरा, सरोजनीनगर, एयरपोर्ट की तरफ नहीं आ सकेंगे।
- शहीदपथ मोड़ कानपुर रोड से रमाबाई अंबेडकर मैदान, अहिमामऊ की तरफ आने पर रोक रहेगी।
- बुद्धेश्वर चौराहे से बाराबिरवा, चौराहा, अमौसी एयरपोर्ट की तरफ रोक रहेगी।
- रायबरेली रोड से आने वाले वाहन मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से पीजीआई, उतरेठिया की तरफ रोक रहेगी।
- सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन गोसाईगंज कस्बा तिराहे से अहिमामऊ शहीदपथ पुल की तरफ रोक रहेगी।
- कमता शहीदपथ तिराहे से अहिमामऊ की तरफ रोक रहेगी।
- कुंवर जगदीश चौराहे से सिटी बसें लोको, केकेसी, रवींद्रालय, चारबाग तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- अहिमामऊ शहीदपथ पुल चौराहे से कटाई पुल चौराहे की तरफ रोक रहेगी।
- पालीटेक्निक चौराहे से रोडवेजए सिटी बसें गोमतीनगर, डिगडिगा चौराहा, समता मूलक चौराहे से 1090ए गोल्फ, बंदरिया बाग की तरफ रोक रहेेगी।
इन रास्तों का करें प्रयोग
- मोहनलालगंज, गोसाईगंज अथवा कटी बगिया से मोहान रोड की तरफ से जा सकेंगे।
- बारबिरवा चौराहे से तिकोनिया तिराहा बुद्धेश्वर, मोहान रोड, कटी बगिया, जुनाबगंज, कटी बगिया से मोहान रोड की तरफ से जा सकेंगे।
- हैदरगढ़, बाराबंकी अथवा मोहनलालगंज, जुनाबगंज, कटी बगिया की तरफ से जा सकेंगे।
- सुषमा हास्पिटल, पालीटेक्निक चौराहा, मटियारी, बाराबंकी, हैदरगढ़ की तरफ से जा सकेंगे।
- फतेहअली तालाब, आलमबाग, मवैय्या अथवा बंगला बाजार से तेलीबाग, शहीदपथ के रास्ते जा सकेंगे।
- उतरेठिया, तेलीबाग, बंगलाबाजार की तरफ से जा सकेंगे।
- बादशाहनगर, महानगर, संकल्प वाटिका, हजरतगंज, हुसैनगंज की तरफ से जा सकेंगे।