पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन शुक्रवार को राजभवन में होगा। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि आयोजन की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके चलते बुधवार सुबह पांच बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक हजरतगंज क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
इधर न जाएं
बंदरिया बाग चौराहे से राजभवन के सामने से होकर डीएसओ चौराहा की तरफ सामान्य यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।
डीएसओ चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन के सामने से होकर बंदरिया बाग चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा।
हजरतगंज चौराहे से रोडवेज/सिटी बसें डीएसओ चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगी।