फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अकबरी गेट से नक्खास तिराहे तक नहीं जा सकेंगे

Mon, 29 Jul 2013 11:23 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
19वें रमजान के जुलूस के मद्देनजर पुलिस व अर्द्धसैन्य बलों ने रविवार सुबह कैसरबाग क्षेत्र में रूटमार्च किया।
विज्ञापन


सीओ कैसरबाग डॉ. हृदेश कठेरिया के नेतृत्व में कैसरबाग, अमीनाबाद व नाका कोतवाली की पुलिस, पीएसी व आरएएफ के जवानों ने कैसरबाग से नजीराबाद, अमीनाबाद, रकाबगंज, मौलवीगंज, नाका आदि स्थानों पर रूटमार्च किया।

सशस्त्र जवानों ने सुरक्षा की पूरी तैयारी का संदेश देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।
आज बदला रहेगा यातायात •कटरा चौराहे से किसी भी वाहन को काजमैन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा बल्कि उन्हें बड़ा तालाब राजाजीपुरम की ओर डायवर्ट किया जाएगा। •लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से किसी भी वाहन को नक्खास तिराहे पर नहीं जाने दिया जाएगा। इन सभी को ऐशबाग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। •टुड़ियागंज से किसी भी वाहन को मंसूरनगर, गिरधारी इंटर कॉलेज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन सभी को थाना बाजारखाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। •मंसूरनगर तिराहे से कोई वाहन काजमैन की ओर नहीं जा सकेगा। इन सभी को नौबस्ता की ओर डायवर्ट किया जाएगा। •मेफेयर तिराहे से किसी प्रकार का वाहन नक्खास तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात मेडिकल क्रॉस/चौक चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। •कमला नेहरू क्रॉसिंग (मेडिकल क्रॉस) से वाहन नक्खास तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इनको कोनेश्वर/मेडिकल कॉलेज चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। •रकाबगंज पुल से वाहनों को नक्खास तिराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को नाका चौराहा/मेडिकल कॉलेज की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर से नहीं जा सकेंगे
•सआदतगंज/रोजा-ए-काजमैन तिराहे से कोई भी वाहन रोजा-ए-काजमैन इमामबाड़ा/मंसूरनगर की ओर नहीं आ सकेंगे। •अकबरी गेट तिराहे से आने वाले किसी भी तरह के वाहन नक्खास तिराहे व मेडिकल क्रॉस की ओर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें