फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम: अगर जुलूस निकला तो बदलेगा ट्रैफिक, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Tue, 10 Aug 2021 03:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डीसीपी यातायात रईस अख्तर ने यातायात व्यवस्था में बदलाव व वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में आदेश जारी कर दिया है। यहां देखें किन रास्तों का प्रयोग करना है और किन रास्तों पर जाते हुए बचना है:
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली मोहर्रम पर कोविड प्रोटोकॉल के कारण शाही जरीह का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। अगर जुलूस निकाले जाने का आदेश होता है तो पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। डीसीपी यातायात रईस अख्तर ने यातायात व्यवस्था में बदलाव व वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इन रास्तों पर रहेगी रोक
- सीतापुर रोड से आने वाले वाहन डालीगंज क्रॉसिंग से पक्का पुल के रास्ते इमामबाड़ा की तरफ।
- हरदोई रोड से कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर की ओर।
- कैसरबाग से पक्का पुल के रास्ते सीतापुर रोड की तरफ।
- कैसरबाग से हरदोई रोड के जाने वाले वाहन पक्का पुल की ओर।
- हुसैनाबाद तिराहा से छोटा इमामबाड़ा होकर घंटाघर की तरफ।
- चौक चौराहे से खुन-खुन जी गर्ल्स डिर्ग्री कॉलेज से नीबू पार्क तिराहे की तरफ।
- शाहमीना तिराहे से पक्का पुल के रास्ते इमामबाड़े की ओर।
- नया पुल बंधा तिराहे से पक्का पुल चौराहे की तरफ।
- नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर।
- चरक चौराहे से नक्खास तिराहा या फूलमंडी, नींबू पार्क चौराहे की तरफ।
- कुड़ियाघाट रोड तिराहा से नीबू पार्क चौराहे की तरफ।
- पक्का पुल चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट चौराहा, घंटाघर तिराहा से छोटा इमामबाड़ा की ओर।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल
- डालीगंज क्रॉसिंग से चौराहा नंबर आठ, आईटी चौराहे की तरफ।
- चौक मेडिकल क्रॉस की ओर।
- डालीगंज पुल से दाहिने आईटी चौराहा, कपूरथला चौराहा, मड़ियांव की तरफ।
- शाहमीना तिराहे से बायें मेडिकल कालेज चौक, कोनेश्वर की तरफ।
- तहसीनगंज तिराहे की तरफ।
- मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहे से कोनेश्वर की तरफ जा सकेंगे।
- चरक चौराहा, चौक से कोनेश्वर अथवा डालीगंज पुल चौराहे से दाहिने आईटी चौराहा के रास्ते नया पुल से खदरा की तरफ।
- रकाबगंज पुल, बाजारखाला की ओर।
- मेडिकल कॉलेज, रकाबगंज पुल अथवा चौक कोनेश्वर चौराहे की ओर।
- बंधा रोड अथवा नया पक्का पुल की तरफ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें