प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
बड़े वाहनों का डायवर्जन
इधर से न जाएं
- कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन बंथरा, सरोजनीनगर, कानपुर रोड नहीं आ सकेंगे
- शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड से शहीद पथ होते हुए रमाबाई रैली स्थल।
- हरदोई की तरफ से बुद्धेश्वर से बाराबिरवा चौराहा
- फैजाबाद रोड/सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड से शहीद पथ आने वाले भारी वाहन रैली स्थल नहीं आएंगे
इधर से जाएं
- कानपुर से भारी वाहन मोहनलालगंज/ गोसाईगंज, मोहान रोड़/बुद्धेश्वर होकर जाएं
- हरदोई के तरफ से दाहिने मोहान रोड/दुबग्गा होकर
- फैजाबाद रोड के वाहन गोसाइगंज, मोहनलालगंज होकर जाएं