फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मोहर्रम पर ये होंगे शहर में ट्रैफिक डाइवर्जन

Wed, 06 Nov 2013 01:32 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली मोहर्रम पर छह नवंबर को शिया समुदाय की ओर से आसिफी मस्जिद बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े तक निकाले जाने वाले शाही जरीह के जुलूस को देखते हुए यातायात डायवर्जन किया गया है। यह फेरबदल दोपहर तीन बजे से जुलूस समाप्ति तक रहेगा।
विज्ञापन


इधर से न गुजरें
सीतापुर रोड की ओर से आने वाले वाहन पक्का पुल की ओर न जाएं।हरदोई रोड से आने वाले वाहन कोनेश्वर चौराहे से घंटा घर की तरफ न जाएं।कैसरबाग से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले वाहन पक्का पुल की ओर न निकलें।हुसैनाबाद से आने वाले वाहन छोटा इमामबाड़ा होकर घंटा घर की ओर न जाएं।चौक से खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज होकर कोई भी वाहन नींबू पार्क तिराहा नहीं जा सकेंगे।मेडिकल क्रॉस चौराहे से नींबू पार्क तिराहे का मार्ग बंद रहेगा।शाहमीना रोड से पक्का पुल की तरफ यातायात बंद रहेगा।रूमी गेट तिराहे से वाहन बड़ा इमामबाड़ा, घंटा घर की ओर नहीं जा सकेंगे।पक्का पुल, बड़ा इमामबाड़े से छोटा इमामबाड़ा तक का मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें