लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन व इसके आसपास सुगम और सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के लिए आज से डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।
- आलमबाग से चारबाग रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग रवींद्रालय तिराहे से दाएं न होकर सीधे केकेसी से यूटर्न लेंगे और फिर रवींद्रालय तिराहे से बाएं होते हुए स्टेशन जाएंगे ।
- चारबाग रेलवे स्टेशन से निकलने वाले लोग रवींद्रालय तिराहे से बाएं होकर गुप्ता तिराहा से यूटर्न लेकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।