बीच सड़क खराब हुआ कंटेनर और लगा जाम।
सरोजनीनगर। बंथरा कस्बे के मुख्य तिराहे पर रविवार शाम करीब 7 बजे कंटेनर के बीच सड़क पर खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। कंटेनर लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा था। जाम से लखनऊ से कानपुर जाने वाली कानपुर रोड की पटरी पूरी तरह बाधित हो गई। खासतौर पर यू-टर्न लेने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाना शुरू किया। साथ ही खराब कंटेनर को हटाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन काफी मशक्कत के बावजूद उसे तुरंत हटाया नहीं जा सका।
बीच सड़क खराब हुआ कंटेनर और लगा जाम।