फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या रोड पर आज सुबह 8 बजे से 96 घंटे तक बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कांवड़ यात्रा की वजह से अयोध्या मार्ग पर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। शनिवार सुबह आठ बजे से 96 घंटे तक यातायात बदला रहेगा। अयोध्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। नौ से 11 अगस्त के बीच अयोध्या में पांच लाख से अधिक कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

अयोध्या पुलिस की ओर से लखनऊ पुलिस को डायवर्जन प्लान भेजा गया है। अयोध्या रोड पर ट्रक, डीसीएम ट्रैक्टर व अन्य भारी वाहन नहीं चलेंगे। इनके लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है। भारी वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते जा सकेंगे। एंबुलेंस, अग्निशमन और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी पुलिस बदले मार्ग से निकलवाएगी। अगला डायवर्जन 15, 23 और 27 अगस्त को सुबह आठ बजे से लागू होगा। आगरा एक्सप्रेसवे, सुल्तानपुर, रायबरेली, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, कानपुर, हरदोई, सीतापुर से आने वाले वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें