फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारियों ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
व्यापारियों ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी के नेतृत्व में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने, दुकान में आग या प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर बिना पंजीकरण की अनिवार्यता के आर्थिक सहायता देने और विधान परिषद में स्नातक-शिक्षक क्षेत्र की तरह व्यापारी प्रतिनिधियों को भेजने का अवसर देने की मांग की गई। साथ ही पात्र व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस देने की मांग उठाई गई।उप मुख्यमंत्री ने मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उचित निर्णय कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संदीप अग्रवाल, राजीव कक्कड़, विजय प्रकाश अग्रवाल और नीरज वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें