लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नई दिल्ली में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी समाज अमेरिकी कंपनियों के विरोध और स्वदेशी के समर्थन में आगे आएं। नई दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा भी की। विधायक अशोक गोयल को संरक्षक, देवेंद्र अग्रवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। महामंत्री संगठन के पद पर दीपक जैन, महामंत्री सुमित बंसल और कोषाध्यक्ष रोहित आनंद को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर राजेश भगत, जीवन रस्तोगी, महेश जैन, संयुक्त मंत्री पद पर विनोद गुप्ता, सतीश शर्मा, संजीव बत्रा, आशीष गर्ग, राजेश कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। यूपी से प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, संगठन मंत्री जावेद बेग सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।