भाजपा नेताओं के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
लखनऊ। महानगर में मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह के नेतृत्व में इंजीनियरिंग कॉलेज से मंगल पांडे पार्क तक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में आलमबाग में, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा के नेतृत्व में मध्य विधानसभा क्षेत्र में, विधायक डॉ. नीरज बोरा की अगुवाई में उत्तर मंडल-4 में, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह की अगुवाई में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद धर्मेंद्र सिंह, अंजनी कुमार श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष विमल कुमार चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
भाजपा नेताओं के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा