लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बुधवार को डीजीपी राजीव कृष्ण के साथ पुलिस मुख्यालय में बैठक की, जिसमें व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की प्रत्येक माह प्रत्येक जिले में बैठक करने, किसी भी थाने या पुलिस कार्यालय में उद्यमी, व्यापारी के जाने पर सम्मानजनक व्यवहार करने, सराफा बाजारों में विशेष सुरक्षा और पुलिस गश्त बढ़ाने, बाजार में अतिक्रमण रोकने के लिए संबंधित थाने की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। इन मांगों पर डीजीपी ने सहमति जताई। इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा अध्यक्ष अश्वरी वर्मा, महामंत्री राजीव अरोड़ा, संजय निधि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।