फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर एंबुलेंस, सेकेंड एंट्री पर लगेज स्कैनर लगाए जाएं

विज्ञापन
बैठक में मौजूद लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस की स्थायी व्यवस्था करने, सेकंड एंट्री की ओर लगेज स्कैनर लगाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि बुधवार को डीआरएम सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कार्यालय में हुई बैठक में समिति के सदस्य सुधीर मिश्र ने चारबाग स्टेशन पर एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था करने की बात कही। वहीं, सदस्य प्रभु जालान ने प्लेटफार्म संख्या नौ और सेकंड एंट्री पर बैगेज स्कैनर लगाने को कहा। संदीप अग्रवाल ने मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप व एस्केलेटर की संख्या पर्याप्त करने, देवेंद्र शुक्ल ने आलमनगर व मानकनगर रेलवे स्टेशनों पर और अधिक ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने का सुझाव दिया। सदस्य श्याम बहादुर ने जौनपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव और अनुज कुमार मिश्र ने आलमनगर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले अप्रोच रोड को व्यवस्थित कर सफाई व्यवस्था बेहतर करने की बात कही। इसके अतिरिक्त राजेंद्र प्रसाद सबिता, अनुपम पांडे, राजेश सिंह, हरिबंश मिश्रा और शिवानंद मौर्य ने भी अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें