फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय के ईएनटी विभाग में एक ही दिन में चार माइक्रो सर्जरी हुई

विज्ञापन
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में पहली बार एक ही दिन में ईएनटी विभाग में चार माइक्रो सर्जरी हुईं। सभी ऑपरेशन सफल रहे और मरीजों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, प्रशिक्षित एनेस्थेटिस्ट और अनुभवी ईएनटी सर्जनों की उपलब्धता के कारण अब माइक्रो सर्जरी जैसी जटिल शल्य प्रक्रियाएं नियमित रूप से की जा रही हैं। एक ही दिन में चार माइक्रो सर्जरी का सफल संचालन अस्पताल की बढ़ी हुई क्षमता और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का प्रमाण है।
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि ईएनटी सर्जन डॉ. अनित्या श्रीवास्तव के जरिये चारों माइक्रो सर्जरी की गईं। इस उपलब्धि पर उन्होंने ईएनटी विभाग, एनेस्थीसिया टीम और ऑपरेशन थिएटर के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए मरीजों की बेहतर सेवा के लिए इसी तरह समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें