व्यापारियों ने भारत भूषण को दी श्रद्धांजलि।
लखनऊ। बिहार के एक्टिविस्ट भारत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के खिलाफ रोष जताते हुए रविवार को बख्शी का तालाब में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में भारत भूषण तिवारी की स्मृति में कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। व्यापारी नेता अंजनी कुमार पांडेय ने बिहार सरकार के प्रति रोष जताया। प्रवीण मणि त्रिपाठी, अंशुमन बाजपेई, राजकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।