लखनऊ। इंदिरानगर की लेखराज डॉलर सब्जी मंडी में सार्वजनिक शौचालय के पास निर्माण का व्यापारियों ने विरोध किया। उन्होंने पूर्व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव को बुलाकर नियमों का हवाला दिया। व्यापारियों ने यूरिनल को सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल परिवर्तन का सुझाव दिया, जिस पर सभी सहमत हुए।