फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधुनिक मशीनों के काम करने का तरीका व्यापारियों को भाया

Sun, 14 Dec 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डिफेंस ग्राउंड में चल रहे वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो में उपकरण की जानकारी लेते लोग। 
विज्ञापन
लखनऊ। डिफेंस ग्राउंड में चल रहे वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो के दूसरे दिन शनिवार को आधुनिक मशीनों के लाइव डेमो ने कारोबारियों का भरोसा जीता। प्लास्टिक रिसाइक्लिंग, विनियर (प्लाई बनाने वाली) और लकड़ी पर डिजाइन तैयार करने वाली सीएनसी मशीनों के काम करने का तरीका देखने के बाद कई कारोबारियों ने मौके पर ही बुकिंग कराई। बढ़ती बुकिंग से एक्सपो में दिल्ली, गुजरात, बेंगलूरू और राजस्थान समेत कई राज्यों से आई कंपनियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

एक्सपो में प्लास्टिक रिसाइक्लिंग मशीन सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही। इस मशीन के जरिये गंदे प्लास्टिक कचरे को साफ-सुथरे छोटे टुकड़ों में बदलने का लाइव प्रदर्शन किया गया। इन्हीं टुकड़ों से बोतल, साबुन केस, कुर्सी और बाल्टी जैसे उत्पाद तैयार किए जाते हैं। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि किसी भी प्लास्टिक उत्पाद के निर्माण में रिसाइक्लिंग अनिवार्य प्रक्रिया है, जिसके बाद डाई के जरिये अंतिम उत्पाद बनाया जाता है।

इसके अलावा प्लास्टिक पन्नी की रोलिंग मशीन, लकड़ी पर डिजाइन बनाने वाली सीएनसी मशीन

और लकड़ी से प्लाई तैयार करने वाली विनियर मशीन की भी अच्छी मांग रही। प्रयागराज के कारोबारी अनिल जायसवाल ने एक्सपो में ही विनियर मशीन की बुकिंग कराई।

आयोजक एवं उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि पहले इस तरह के एक्सपो बाहर के शहरों में होते थे लेकिन अब लखनऊ में भी लगातार आयोजन हो रहे हैं। यह एक्सपो का दूसरा संस्करण है।

Next
AU ऐप में पढ़ें