फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सम्मेलन में व्यापारियों ने गिनाईं समस्याएं

Fri, 07 Aug 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
क्षेत्रीय व्यापारी जागरूकता सम्मेलन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता व व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, बालागंज इकाई ने बृहस्पतिवार को बैंक्वेट हाॅल में क्षेत्रीय व्यापारी जागरूकता सम्मेलन किया। इसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

बालागंज आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री ज्ञान द्विवेदी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ने दवा व्यापारियों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने ऑनलाइन कंपनियों की ओर से 30-40 फीसदी छूट देने पर आपत्ति जताई। कहा कि रिटेल स्टोर पर फार्मासिस्ट अनिवार्य है। सराफा व्यापारियों ने आईडी लेकर खरीद के बावजूद पुलिस उत्पीड़न की शिकायत की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को ग्राहकों का डाटा बैंक बनाने के लिए कहा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री का सुझाव दिया। उन्होंने सामूहिक छूट योजनाएं चलाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। बालागंज आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन और अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर पांच से 15 फीसदी छूट की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें