फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नरही बाजार का रास्ता बंद होने से व्यापारी परेशान

विज्ञापन
अपर पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) से मिले व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र में अशोक मार्ग स्थित श्रीराम टावर के पास से नरही बाजार जाने वाले रास्ते को बैरिकेडिंग लगाकर अस्थायी रूप से बंद किए जाने से व्यापारियों में रोष है। शुक्रवार को नरही बाजार के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में अपर पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) से मुलाकात की और बैरिकेडिंग हटाने की मांग की।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी स्थित एसीपी ट्रैफिक राघवेंद्र सिंह के कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि आने-जाने में लोगों को जवाहर भवन के सामने से घूमकर आना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। हजरतगंज चौराहे के पास कॉफी हाउस के सामने डिवाइडर का रास्ता पहले से ही बंद है। दोनों रास्तों के बंद होने से नरही बाजार के कारोबार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
एसीपी ट्रैफिक ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान सहायक पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रदीप कुमार, नरही आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रकाश मोहन भार्गव, कोषाध्यक्ष अभिषेक केसरवानी, उपाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, संजय साहू, धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, सुनील कुमार, पवन मेवानी, राज बहादुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अपर पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) से मिले व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें