फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फायर एनओसी की अनिवार्यता से व्यापारी चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने गैर आवासीय भवनों के लिए फायर एनओसी अनिवार्य करने के एलडीए के फैसले का विरोध जताया है। व्यापारियों ने इसे अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि इससे शहर के हजारों व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बंदी का संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि हम किसी लापरवाही का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन एक घटना के बाद सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कठोर नियम लागू करना उचित नहीं है। पुराने बाजारों में कई प्रतिष्ठान दशकों पुराने हैं। उनकी संरचना में वर्तमान मानकों के अनुरूप बड़े तकनीकी बदलाव करना संभव नहीं है।
महामंत्री योगेंद्र सिंह ने अग्निशमन विभाग से व्यापारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिकतर भवनों में स्वचालित सेंसर दरवाजे अग्निकांड जैसी स्थितियों में बंद हो जाते हैं। इससे लोग सुरक्षित बाहर नहीं निकल पाते हैं। उन्होंने खिड़कियों, दरवाजों, सीढ़ियों और निकास व्यवस्था की तकनीकी जांच कराने की भी मांग की। व्यापार मंडल ने इस समस्या पर व्यापारियों की बैठक बुलाई है। व्यापारियों ने फायर एनओसी की प्रक्रिया सरल बनाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें